समस्तीपुर, मार्च 10 -- महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, मौत समस्तीपुर | निप्र । कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया गया। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गया। परिजनों द्वारा जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चांदोपट्टी के भोला साह की पत्नी विमल देवी (57) के रूप में की गई है। मौका देखकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। हो-हल्ला होने पर जुटे परिजनों ने महिला को उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...