मैनपुरी, मई 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम दिलाखर के निकट हुए सड़क हादसे में महिला की मौत होने के बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कांदर निवासी रविंद्र पुत्र लाखन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी पत्नी उमा देवी अपने बेटे आदर्श के साथ शुक्रवार की शाम 4 बजे मैनपुरी बाजार से घर वापस जा रही थी। तभी भोगांव तारापुर मार्ग पर ग्राम दिलाखर के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़ी पत्नी को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पुत्र के साथ घर जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार...