कौशाम्बी, जुलाई 28 -- कोखराज थाना के समीप हाइवे पर रविवार को बक्सर जिला के वीर सिंह कालोनी की रहने वाली मालती देवी को बस चालक ने टक्कर मार दी थी। मालती देवी अपने बेटे नितीश कुमार मिश्रा व पति विनोद कुमार मिश्रा के साथ वाराणसी से वृंदावन दर्शन करने जा रही थी। गंभीर चोट लगने उनको एसआरएन में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। मालती के बेटे नितीश कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...