प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कटही बाग समापुर तिवारीपुरगांव निवासी अनिल कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 19 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे उसकी 50 वर्षीय मां चंदा देवी पत्नी तीरथ लाल पटेल हाईवे पर बजरंग गेट के पास भरचक में सड़क पार कर रही थी। तभी कुंडा की ओर से आए पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। घायल चंदा देवी के बेटे अनिल की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...