महिला को टंगारी और डंडे से पीटा
जौनपुर, जून 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में पुरानी रंजिश में एक 45 वर्षीय महिला को टंगारी और डंडे से मारकर घायल कर दिया। गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी सन्तोष यादव को पुरानी रंजिश में पड़ोस के ही दो युवक और एक महिला ने गाली दी। जब सुशीला देवी ने गाली देने से मना किया तब उन लोगों ने सुशीला को टंगारी तथा डंडे से हमला करते हुए पीट दिया। सिर पर चोट लगने से सुशीला बेहोश हो गई। उसे आनन फानन में निजी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां अभी उसका उपचार चल रहा। सुशीला के पति सन्तोष यादव बुधवार को मुम्बई से घर आया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दिया।थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.