रामपुर, मार्च 27 -- खरीदारी करने आई महिला के साथ कुछ लोगों ने मिलकर बहका कर लूट को घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर गांव निवासी शकुंतला नगर के पटवाई रोड स्थित मार्केट में खरीदारी करने के लिए आई थी।जिसके बाद कुछ युवकों ने भांपकर उनको बहकाया वशीकरण कर नगर के रामलीला मैदान के समीप ले जा कर उनके कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, पांव की पाजेब लूट लिए और मौके से फरार हो गए।होश में आने के बाद महिला ने अपने जेवर गायब देखे तो उनके होश उड़ गए।उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।जिसपर पीड़िता के परिजनों ने आसपड़ोस के दुकानों में लगे कैमरे को खंगाला जिसमें आरोपी युवक महिला के साथ जाता दिख र...