चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- राउरकेला। सुंदरगढ़ जिला के सदर थानान्तर्गत लोकेशुद गांव में महिला को झांसा देकर एक जोड़ी कान की बालियां और एक हजार रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने साधू के वेश में आकर महिला को परिवार के अहित होने का डर दिखाया था। यह जानकारी डीएसपी निर्मल महापात्रा ने दी। डीएसपी ने कहा कि विगत 23 अप्रैल को लोकेशुद गांव निवासी गोवर्धन उरांव ने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके घर कुल पांच साधू आए और उसकी पत्नी को कहा कि उसके परिवार का अहित होने वाला है। जिससे वह डर गई। इसके बाद उसने सोना और रुपये दान करने को कहा, साथ ही कहा कि अगर वह दान नहीं करती है तो उसके बेटे के साथ अहित हो सकता है। इससे वह काफी डर गई और इन साधुओं के झांसे में आ गई। इसके बाद उसने घर में रखे एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.