लखीमपुरखीरी, मई 26 -- जेबीगंज, संवाददाता। यहां पास गांव मस्तीपुर में एक महिला को दो ठगों ने शिकार बनाते हुए खाते से 1,16,988 रुपये खाते से गायब कर दिए है। पसगवां थाना क्षेत्र के गांव मस्तीपुर की रहने वाली महिला सरला पत्नी राजू से दो अज्ञात युवकों ने बीते दिनों उसके घर पहुच कर गैस किताब चालू करने के नाम पर इंडियन बैंक किताब ,आधार कार्ड, मोबाइल, ले लिया । उसके बाद मोबाइल से सिम चोरी करके मोबाइल वापस भी महिला को कर दिया। महिला ने बताया उसके खाते से 6 दिनों में 116988 रुपये 17 बार मे इंडियन बैंक खाते से यूपीआई चालू करके निकाल लिए है । यह भी पढ़ें- महिला को झांसा देकर खाते से उड़ाए एक लाख 16 हजार खाते से पैसा निकल जाने की जानकारी महिला को तब हुई जब वह बैंक से सोमवार को पैसा निकालने गई । महिला ने पसगवां कोतवाली पुलिस को सूचना देकर खुलासे की मांग...