पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मोंगलाबांध गांव में एक ठगी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां गहना साफ करने के नाम पर अज्ञात बदमाशों ने एक बूढ़ी महिला को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए। यह घटना पाकुड़िया से दुमका जाने वाले मुख्य सड़क के समीप घटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोंगलाबांध निवासी रेणुका पाल, उम्र 60 साल पति स्वर्गीय लम्बोदर पाल के घर पर सुबह 09:25 बजे (सीसीटीवी फ़ुटेज के अनुसार) उस समय यह वारदात हुई जब घर में पुरुष और जानकार सदस्य मौजूद नहीं थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक ब्लैक कलर की बजाज एनएस पल्सर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को गहना साफ करने वाला कारीगर बताते हुए घर की महिला को भरोसे में लिया। जो की अधिक ...