कौशाम्बी, जून 2 -- करारी के घमसिरा गांव की एक महिला को रविवार को जेठ-जेठानी ने मामूली बात पर अपने बेटों के साथ मिलकर पीट दिया। महिला को बेरहमी से पीटा गया है। इससे उसको चोटें आई हैं। महिला अस्पताल से घर पहुंची तो दोबारा मारपीट का प्रयास किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घमसिरा गांव की मोमिना बेगम ने बताया कि उसके पति रियाज अहमद का निधन हो चुका है। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर रहकर किसी तरह उनका भरण-पोषण कर रही है। मोमिना का आरोप है कि वह रविवार को घर पर थी। इसी दौरान मामूली बात को लेकर जेठ ने तंज कसना शुरू कर दिया। विरोध किया तो कयूम अहमद, रईस अहमद, रिजवान, सलमान, सूफी बेगम ने घेरकर उसको बेरहमी से पीटा। इससे उसको कई जगह चोटें आई। शोर मचने पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए तो उसकी जान बची। मोमिना का आरोप है कि उसक...