फतेहपुर, मई 1 -- औंग। थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक महिला को कथित रूप से तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। खदरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह यादव गुरूवार की रात थ्रेसर में कतराई के काम में व्यस्त था। इसी दौरान घर पर उसकी पत्नी 38 वर्षीय श्यामता देवी को उसकी सास सोमवती, देवर जमुना और देवरानी समेत अन्य ने मिलकर तेल डालकर आग लगा दी। घटना के समय घर में मौजूद दोनों बेटियों ने किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पति ने गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को आनन-फानन कानपुर पहुंचाया, जहां उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.