बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज में महिला की जिंदा जलाकर हत्या व दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बुधवार आरोपी सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को छतरपुर निवासी मृतका के पिता मुस्ताक राईन की तहरीर पर महिला के पति जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, ननद साजिया, नंदोई असलम, जमील के देा सगे भाई इमरान, इरफान, के खिलाफ आग से जलाकर हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय सना पत्नी जमील अहमद मंगलवार की भोर संदिग्ध परिस्थियों में आग लग जाने से झुलसने लगी। देखते ही देखने आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। पत्नी को जलता देख 38वर्षीय पति जमील अहमद और 6वर्षीय बेटी अरीफा बचाने आए तो वह भी झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का ...