महिला को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती
शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- बंडा। क्षेत्र के गांव चांदूपुर पंडरी में महिला को संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। महिला को परिजनों ने बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला के भाई ने अपने बहनोई पर जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिला पीलीभीत के थाना दिउरिया क्षेत्र के गांव पकड़िया तालुके निवासी विमल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अनीता देवी की शादी करीब छह वर्ष पहले चांदूपुर पंडरी निवासी कधई लाल के पुत्र सुरेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद सुरेंद्र अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को जहर देने का आरोप, मुकदमा दर्ज मांग पूरी न होने पर अनीता को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था।विमल के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.