नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका निकाह सर्फाबाद गांव के रिजवान खान से हुई थी। आरोप है 16 फरवरी की रात ससुराल वालों ने उससे मारपीट की। साथ ही मिट्टी का तेल, केमिकल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने पति रिजवान खान, ससुर जमील खां, सास हसीना, देवर इमरान और नंनद गुलशन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.