फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- थाना एका के रुद्रपुर गांव में एक महिला को घर में अकेला पाकर गांव के परिवार ने घेर लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। इसके अलावा महिला को जमीन पर गिराकर मारपीटा और अभद्रता की। मामले में अपर सिविल जज प्रथम शिकोहाबाद के आदेश पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना एका में सुमनलता पत्नी छोटे लाल निवासी रुद्रपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी गांव के पप्पू, सुग्रीव पुत्रगण रामखिलाड़ी, धनमान, कौशलेंद्र पुत्रगण पप्पू, सुनीता पत्नी पप्पू, मीरा पुत्री पप्पू घर में घुस आए। जब उनकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...