महिला को जबरन ले जाने और भाई पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के हरचंदपुरा गांव में महिला को जबरन साथ ले जाने और उसके भाई पर हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित भाई-बहन ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हरचंदपुरा निवासी राजू यादव ने बताया कि उसकी बहन भावना यादव की शादी औरैया के अछल्दा स्थित ग्राम रूपपुरा निवासी पुलिस में सिपाही वीरपाल सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति से विवाद के बाद भावना अपने मायके में रहने लगी। दो अप्रैल को वीरपाल की मौत हो गई थी। 21 जून को उसकी बहन के ससुर राजकुमार, देवर अंकित यादव निवासी रूपपुरा व सुखवीर सिंह निवासी राजा का पुरवा फफूंद औरैया कुछ अन्य लोगों संग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि वे भावना को जबरन साथ ले गए। विरोध पर राजू से मारपीट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.