हरदोई, जनवरी 30 -- पिहानी। बिहार राज्य के पटना जिले के ग्राम टाटा कालोनी मनेर निवासी रिंकी देवी ने पिहानी थानाक्षेत्र के बूढ़ागांव के किशन कुमार उर्फ किष्णा, रामकली, बसंती व श्याम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि गत वर्ष दिसम्बर माह में उसकी शादी किशन कुमार उर्फ किष्णा के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद ससुरालीजन सोफा, बेड, कूलर की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.