महिला को घर में बंदकर सिर पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही गांव में सोमवार को महिला की घर में बंदकर पिटाई कर दी। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमा को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर सीमा देवी ने पति पप्पू कुमार महतो, ससुर रवींद्र महतो, सास सरिता देवी, देवर गुड्डू कुमार और दीपक कुमार के खिलाफ थाना में शिकायत की है। बताया जाता है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगही निवासी विश्वनाथ महतो ने चार साल पूर्व सीमा की रामपुर भेड़ियाही निवासी रवींद्र महतो के पुत्र पप्पू महतो से शादी कराई थी। शादी के कुछ ही माह बाद से पति समेत ससुराल वाले ने मायके से दो लाख नकद और बाइक लाने के लिए दबाव बनाने लगे। सीमा के इनकार करने पर मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.