हमीरपुर, अप्रैल 21 -- राठ। कस्बे के जलालपुर रोड पठानपुरा मोहल्ला निवासी नेहा देवी ने बताया कि छह माह से मोहल्ले का सज्जन द्विवेदी परेशान कर रहा है। 11 अप्रैल सुबह आरोपी सज्जन द्विवेदी घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने लात-घूसों से मारापीटा और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। नेहा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाद के बाद लाठी-डंडों से पीटाराठ। कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी धनीराम यादव ने बताया कि 18 अप्रैल शाम सात बजे वह रामबाग मंदिर गया था। वहीं पर बैठे रामसनेही राजपूत निवासी भैंसाय, मानसिंह राजपूत ग्राम वीरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- सगे भाइयों सहित तीन ने मिलकर पीटा गाली-गलौज करने पर जब विरोध जताया तो दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों से ब...