बदायूं, सितम्बर 5 -- हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर में घर के अंदर अकेली महिला पर आसपास के ही पांच लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावर उसकी पिटाई करने के साथ ही उसके पेट में लात घूंसे मारते रहे। आरोप है कि हमलावर कह रहे थे कि वह बांझ है और बांझ ही रहेगी। पीड़िता को पांच दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। किसी तरह से वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...