एटा, जनवरी 3 -- कोतवाली जलेसर के गांव किसर्रा अमृतपुर निवासी रूबी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 दिसंबर को पति मुकेश कुमार जलेसर से मजदूरी को गए थे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि मनोज कुमार, अनिल कुमार निवासी मंगला सराय थाना बलदेव जिला मथुरा सहित अन्य आरोपी आए और घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद वह चले गए। पति को जलेसर से घर लौटते समय रास्ते में पकड़ लिया और पिटाई कर घायल कर दिया। पति गंभीर रुप से घायल हो गए। जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि एक आरोपी पुलिस विभाग में कार्यरत है उन्होने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। जलेसर पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.