गंगापार, मई 20 -- एक महिला को घर में घुसकर चार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के महेवा कला गांव निवासिनी संजू देवी पत्नी महेश कुमार सोनकर ने थाने में तहरीर दी कि पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही प्रकाश, ननकू , छोटे और मोहित सोनकर गालियां देते हुए उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की । महिला के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...