महिला को घर में घुसकर दबंग ने बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जून 30 -- कोखराज के उसरा (चमंधा) की महिला को दबंग ने बेरहमी से पीटा। घर में घुसकर डंडे से पीटा। इससे महिला को चोटें आई हैं। महिला चौकी में शिकायत करने गई तो उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसरा गांव की गुड्डी पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि वह 27 जून को करीब तीन बजे अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान गांव का ही सुरेंद्र पुत्र स्व. रामा डंडा लेकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए उसको पीटना चालू कर दिया। उसको घर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। धमकी दी कि वह गांव छोड़कर चली जाए, नहीं तो उसको जान से मार देगा। गुड्डी मामले की तहरीर लेकर चौकी गई। इसकी जानकारी होते ही सुरेंद्र ने उसकी मां को भी जमकर मारापीटा। इससे चोटें आई। केस दर्ज न होने पर एसपी से मामले में पीड़िता ने कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। साथ ही बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.