फतेहपुर, फरवरी 25 -- बहुआ। ललौली थाना के ग्राम मुत्तौर निवासी सिलोचना देवी ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि उनके पति की दो सितंबर 2023 को करंट लगने से मौत हो चुकी है। आवास आवंटित हुआ, जिसकी पहली किस्त 40 हजार रुपये मिल चुकी है। 18 फरवरी को वह निर्माण की तैयारी कर रही थीं, तभी ससुर रमेश, सास छेद्दी देवी व देवर मोहनलाल ने गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.