मुरादाबाद, मार्च 17 -- छजलैट। क्षेत्र के गांव में महिला को अकेला घर पर देख गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से दबोंच लिया पीड़िता ने अपने पति के साथ छजलैट थाने पहुंच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और बताया कि सोमवार की दोपहर को वह घर पर अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक घर पर आया। पहले उसने घर के परिजनों के बारे में पूछा और जब उसे पता लगा की घर पर कोई नहीं है। वह गंदी बातें करने लगा जब विवाहिता ने विरोध किया तो युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ कर गिरा लिया। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गये। ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...