मुरादाबाद, मार्च 17 -- क्षेत्र के गांव की महिला को घर पर अकेला देख गांव के युवक ने उसको दबोच लिया। पीड़िता ने अपने पति के साथ छजलैट थाने पहुंच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और बताया कि सोमवार की दोपहर को वह घर पर अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक घर पर आया। पहले उसने घर के परिजनों के बारे में पूछा और जब उसे पता लगा कि घर पर कोई नहीं है। तो युवक से अश्लीलता करनी शुरू कर दी, जब विवाहिता ने विरोध किया तो युवक ने उसे दबोच कर गिरा लिया। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गये। ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.