प्रधान संवाददाता, फरवरी 17 -- बिहार मे एक महिला की गर्दन में गोली मारकर उसके पुरुष मित्र ने कार से सड़क पर फेंक दिया। यह सनसनीखेज घटना मुजफ्फरपुर जिले में हुई है। यहां दरभंगा फोरलेन पर अहियापुर थाना अंतर्गत मेडिकल ओवरब्रिज पर सोमवार की रात करीब 11 बजे यह घटना हुई। पुल के नीचे खड़ा थाने का गश्ती दल जब आवाज सुनकर ओवरब्रिज पर गया तो वहां सड़क पर खून से लथपथ महिला दिखी। पुलिस ने उसे सड़क से उठाकर एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। महिला जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुई है। पुलिस को अपना नाम अनीता (30) बताया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। देर रात तक उसका ऑपरेशन चलता रहा। अत्यधिक खून रिसाव के कारण ऑपरेशन में भी परेशानी आई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.