फिरोजाबाद, मई 5 -- थाना नसीरपुर के गांव हैवतपुर करखा में रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में एक महिला के पैर में गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सपना पुत्री दाताराम निवासी हैवतपुर करखा थाना नसीरपुर का अपने पति राघवेन्द्र से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसलिए वह अपने पिता के घर रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि 5 अप्रैल को उसके मायके पक्ष का गांव के अंकित, जोगेन्द्र, विकास, गौरव से 5 अप्रैल को झगड़ा हुआ था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर विरोध पक्ष रंजिश मान रहा है।3 मई को वह अपने घर के पास खेत में खड़ी थी। इसी दौरान विकास पुत्र श्रीनिवास, अंकित पुत्र राकेश, जोगेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने गली में खड़े होकर गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.