एटा, जून 4 -- जमीन विवाद को लेकर महिला को गोली मारने के मामले में नामजद प्रधान और उसके साथी घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मामले को लेकर पीड़ित परिवार में नाराजगी है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ निवासी साधना मिश्रा (40) पत्नी राजेश मिश्रा सोमवार सुबह टहलने निकली थीं। गांव के सचिवालय के पास पहुंची। वही पर गोली मारकर घायल कर दिया था। हाथ में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। घायल ने बताया कि गांव नदराला निवासी प्रधान पति मुहम्मद वारिस, इनका साला गुलबहार ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। जसरथपुर पुलिस का कहना है कि मामले की चल रही है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्...