बांका, जुलाई 12 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लालू नगर के पास एक महिला तरी मंझगाय गांव के निर्मला देवी को गोली मारकर लूटने वाला दूसरा लुटेरा विक्की कुमार दास को जमुई के बरहेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बेलहर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार विक्की कुमार दास को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के बरहेट थाना पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर भांडरा गांव से विक्की कुमार दास को गिरफ्तार किया गया और बेलहर पुलिस को सूचना दिया गया। गिरफ्तार विक्की कुमार दास बेलहर पुलिस का बांछित निकला। इसके बाद बेलहर पुलिस ने विक्की कुमार दास को थाना लाकर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। विदित हो की दो महीना पहले महिला को गोली मारकर लूटने के कांड में दो अभियुक्त शामिल थे। जिसकी पहचान कर ली गई थी। ...