समस्तीपुर, मई 2 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का उपचार समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब इसको लेकर वर्तमान में दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब महिला बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल से मायके लौट रही थी। इसी दौरान मिश्रौलिया पोखर के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोकने और लूटपाट की कोशिश की और लूटपाट का विरोध करने पर महिला को गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस की शुरुआती जांच आपसी विवाद की ओर इशारा कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.