शामली, मार्च 29 -- नगर में बीच सड़क पर युवक ने एक महिला का गला दबाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसे मारने की कोशिश की। आरोपी का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि गांव भूरा निवासी इंतजार उस पर बुरी नजर रखता है, जो उसे अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता है। 25 मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह चौक बाजार के पास कलस्यान चौपाल के पीछे वाली गली से जा रही थी। आरोप है कि वहां पहले से खड़े आरोपी इंतजार ने उसे बुरी तरह पीटा तथा नीचे गिराकर उसका गला घोटकर जान से करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर वहां पर अन्य लोग आ गए, जिन्होंने उसकी जान बचाई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार गया। वहीं, आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडि...