मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरैयागंज योगिया मठ इलाके की एक विवाहिता को पिछले कई दिनों से अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो दिखाए जा रहे हैं। इससे परेशान महिला ने बुधवार को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि इससे उसका परिवार दहशत में है।पीड़िता ने बताया है कि कुछ दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आयी। उसने जैसे ही कॉल रिसीव की, दूसरी ओर से अश्लील वीडियो दिखाया जाने लगा। घबराकर उसने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद भी उस नंबर से लगातार कॉल आती रही। जब पीड़िता ने उस नंबर को नजरअंदाज करना शुरू किया तो दो अन्य नंबरों से भी इसी तरह की कॉल आने लगी। पीड़िता ने बताया है कि उनके पति घर पर नहीं रहते हैं। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। इस तरह के अश्लील कॉल से वह मानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.