आजमगढ़, जून 13 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने महिला को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। इसके बाद घर में रखे लाखों रुपये के जेवर आदि सामान उठा ले गए। चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए थे। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के रमेश यादव रोजी रोटी के लिए विदेश में रहते हैं। शुक्रवार की रात में अज्ञात चोर उनके मकान का चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। जिस कमरे में बच्चे और परिजन सो रहे थे, उस कमरे के दरवाजा की कुंडी को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में घुस कर टाड़ पर रखा बक्सा और अटैची उतारने लगे, उसी कमरे में सो रही रमेश की पत्नी रीना की नींद खुल गई। वह जैसे ही शोर मचाने की कोशिश की तभी चोर...