बरेली, मार्च 6 -- शाहजहांपुर के मदनापुर के त्रिलोकपुर के वेदराम सिंह ने अपनी बेटी रीता का विवाह फरीदपुर के कस्बा भरतपुर निवासी अंकित से किया था। आरोप है शादी के बाद से ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने रिश्तेदारों के बीच समझौता करा कर दहेज देने से असमर्थता जता दी। आरोप है जिसके बाद ससुराल वालों ने रीता को यातनाएं देनी शुरू कर दी।10 दिन पहले मायके वालों ने रीता को कमरे में बंधक बनाकर डाल दिया। रीता की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने अंकित और उनके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.