गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के दीपवां मोहल्ला में स्थानीय निवासी पिंटू राम की पत्नी सुषमा देवी को बुधवार को मजदूरी करने के दौरान अज्ञात विषैला जंतु ने काट लिया। महिला मजदूर गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला गांव की रहने वाली है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुषमा दीपवां मोहल्ला में एक मकान निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी। उसी दौरान ईंट उठाने के दौरान उसके दायां हाथ में अज्ञात विषैला जंतु ने काट लिया। उसके बाद उसे तेज दर्द होने लगा। तब उसके साथ काम कर रहे लोगों ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.