फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना फरिहा में राजपुर थाना नारखी निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह चमनपुरा पैठ में किराए पर रहती है। उसका पति फरिहा में डीजे पर काम करता है। वह दिन में घर पर नहीं रहता है। 6 अप्रैल को बकरी की पैठ लगी थी। उसी में परवेश पुत्र निसार निवासी मोहम्मदपुर नारखी आया और महिला को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...