चंदौली, दिसम्बर 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों की ओर से ऑपरेशन ''समय पालन'' के तहत बेवजह चेनपुलिंग करने वालों पर कार्रवाई चल रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब न हो और समय पालन किया जा सकें। इसके अलावा महिला कोचों में अभियान चलाकर पुरुष यात्रियों की धरपकड़ की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ऑपरेशन के तहत नवंबर माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण चेनपुलिंग करने के आरोप में 1003 लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन समय पालन के दौरान सर्वाधिक 405 दानापुर, समस्तीपुर 249, पीडीडीयू 135, सोनपुर 111 तथा धनबाद मंडल में 103 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस क्रम में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.