बरेली, जून 2 -- बरेली। स्कूली छुट्टियों के चलते ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ हो रही है। मंगलवार को कई ऐसी शिकायतें आई जिनमें महिला कोच में पुरुष यात्री बैठे थे। आरपीएफ ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। राज्यरानी, राजधानी, अवध आसाम आदि एक्सप्रेस ट्रेनों को चेक किया। महिला कोच में पांच पुरुष यात्री पकड़े गये। रेल एक्ट में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया, वहां जुर्माना देकर छूटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...