समस्तीपुर, मई 17 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन 63346 के महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे सात यात्रियों को पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। आरपीएफ ने बताया कि आये दिन महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने की शिकायतें मिल रही थी। पकड़े गये यात्रियों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला कोच में यात्रा कर रहे सात धराये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...