नोएडा, अगस्त 10 -- ग्रेटर नोएडा। लोकल पैसेंजर ट्रेन संख्या-64105 दिल्ली की तरफ जा रही थी। पैसेंजर ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने ट्रेन के महिला कोच में जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी नवीन कुमार, हाथरस निवासी सरजीत और विश्वजीत को अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा। उन पर जन विश्वास ऐक्ट के तहत कार्रवाई कर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...