महिला कोच में पुरुषों का कब्जा, सफर में सुरक्षा और सम्मान पर खतरा
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- सीतामढ़ी। महिलाओं की सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में अलग महिला कोच की व्यवस्था की है, लेकिन सीतामढ़ी रेलखंड पर यह व्यवस्था धीरे-धीरे औपचारिकता बनती जा रही है।
महिला कोच में पुरुषों का कब्जा सीतामढ़ी-पाटलिपुत्र, सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों में महिला कोच पर पुरुष यात्रियों का कब्जा आम बात हो गई है। नतीजा यह है कि जिन महिलाओं के लिए कोच आरक्षित है, वही घंटों खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। महिलाओं के विरोध और सीट खाली करने के आग्रह के बावजूद कई पुरुष यात्री सीट छोड़ने को तैयार नहीं होते। कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।
महिलाओं का यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.