महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 17 लोगों पर आरपीएफ ने की कार्रवाई
बुलंदशहर, जून 5 -- आरपीएफ की टीम ने खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही रेलवे के नियमों के अनुसार यात्रा करने की लोगों से अपील की। आरपीएफ के थाना खुर्जा जंक्शन प्रभारी एनएल मीणा ने बताया कि रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज दीपक कुमार आजाद और सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलज़ार सिंह के निर्देशन एवं प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना खुर्जा जंक्शन ने महिला सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के तहत महिला कोचों एवं यात्री ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा करते पाए गए 17 पुरुष यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.