महिला कोच में अनाधिकृत सफर करने वालों पर रेलवे सख्त
गया, मई 19 -- पूर्व मध्य रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाया है। महिला स्पेशल कोच में पुरुष यात्रियों के अनाधिकृत सफर की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। गया-कोडरमा रेलखंड सहित कई महत्वपूर्ण खंडों पर चलने वाली ट्रनों के महिला कोचों में निगरानी और जांच तेज कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महिला यात्रियों, विशेषकर अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त महिला कोच की सुविधा पहले से उपलब्ध कराई गई है। इसके बावजूद कई ट्रेनों में पुरुष यात्रियों द्वारा महिला कोच में जबरन सफर करने की शिकायतें मिल रही थीं। महिला यात्रियों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा था。
पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.