गोड्डा, मई 19 -- गोड्डा , एक प्रतिनिधि। स्थानीय महिला कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी यशवंत वाजपेई के आकस्मिक निधन पर सोमवार को कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में कॉलेज परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुमनलता ने बताया कि यशवंत वाजपेई 59 वर्ष के थे। शनिवार को हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वाजपेई काफी सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा अपने कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। उनके निधन से कॉलेज परिवार मर्माहत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...