कटिहार, मई 19 -- कटिहार निज संवाददाता एमजेएम महिला कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर अमित धारा, डॉ अंबिका, डॉक्टर कल्याणी, चेतन, राजेश, केंदूला, निशा , ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे। 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...