गोड्डा, जून 22 -- स्थानीय महिला महाविद्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. पूनम झा, यूनिट-2 की डॉ. रेखा कुमारी, यूनिट-3 की डॉ. विभा राय एवं यूनिट-4 की डॉ. नूतन झा ने संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- इक्फाई विश्वविद्यालय में योग दिवस का आयोजन उन्होंने छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानका...