महिला कॉलेज में माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता अभियान
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता के लिए रेड डॉट चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़े सामाजिक मिथकों, भ्रांतियों एवं चुप्पी को तोड़ते हुए छात्राओं और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना था। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने हाथों पर लाल बिंदु बनाकर संदेश दिया कि माहवारी कोई शर्म या छिपाने का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन की एक स्वाभाविक एवं जैविक प्रक्रिया है। छात्राओं ने माहवारी के दौरान स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई की ओर से बताया गया कि आज भी समाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.