कटिहार, नवम्बर 20 -- कटिहार निज संवाददाता एमजेएम महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या प्रीति कुमारी ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉक्टर नीलम कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उनका असली नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी नेहरू था। फिरोज गांधी से शादी के बाद उन्होंने अपना सरनेम गांधी अपनाया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी कहा करती थी कि विविधता हमारी पहचान है। एकता हमारी शक्ति है। सीमाएं नक्शों पर होती है दिलों में नहीं। डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 1971 में बांग्लादेश का निर्माण, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.