महिला कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग
हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्राओं और कॉलेज के विकास पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने कॉलेज के स्वस्थ और अनुशासित माहौल पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय, बीएड और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मांग की। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों के भविष्य के निर्माण के लिए कॉलेज और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। समिति की अध्यक्ष ज्योति सागर, मंत्री डॉ. शरद मिश्र, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. मंजरी जोशी, संयोजक डॉ. रश्मि पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.